पंजाब के संगरूर में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित 17वीं राष्ट्रीय पेसा पालो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान के खिलाड़ियों अच्छा प्रदर्शन करते हुवे जूनियर मिक्स इवेंट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। वही सीनियर महिला टीम ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। बता दे कि प्रतियोगिता में देश भर के करीब 12 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। राजस्थान ने फाइनल में राजस्थान और पंजाब के बीच फायनल मुकाबला खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में पंजाब ने 3 रनों से जीत हासील कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कोच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। राजस्थान टीम के कोच जया पंवार ने कहा कि पंजाब की टीम काफी अनुभवी है। इसके बावजूद राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। वर्ल्ड कप के लिए राजस्थान से 4 खिलाड़ी को चयनित किया गया । कोच ने जानकारी दी कि अक्टूबर 2026 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए राजस्थान टीम के 4खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 4 से 8 मई तक छत्तीसगढ़ में लगाया जाएगा।
पाली से मुकेश राजा की रिपोर्ट,,,,
