NEET-2026 पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

पाली, 13 मई।NEET-2026 पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को पाली जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।


तेज गर्मी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुतले की शवयात्रा निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA चेयरमैन के इस्तीफे की मांग उठाई। साथ ही पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि NEET-2026 पेपर लीक ने लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों को तोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और NTA की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
प्रदर्शन में पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, मदनसिंह जागरवाल, करणसिंह मेड़तिया, अरुण जोशी, जोगाराम सोलंकी, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *