पाली। जश्ने गौसुलवरा के मुबारक मौके पर घोसी समाज की ओर से वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस वर्ष भी श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता के साथ निभाया गया। गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को रामदेव रोड स्थित पीएंडटी कॉलोनी घोसी समाज पंचायत भवन में आम लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 2800 लीटर दूध से खीर तैयार कर सिन्नी (प्रसाद) के रूप में लोगों को वितरित की गई।
आम लंगर को लेकर घोसी समाज के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं और टीम बनाकर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूरा किया। बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर सिन्नी ग्रहण की।

कार्यक्रम में घोसी समाज के सरपरस्त हाजी अहमद कादरी, सदर सफी मोयल, नायब सदर यासीन भाटी, घोसी समाज भवन के सदर इब्राहिम चौहान, पूर्व पार्षद अनवर अली भाटी, एडवोकेट अल्ताफ खान, एडवोकेट इस्लामुद्दीन मोयल, नियाज मोयल, शानू मोयल, रईस सोलंकी, समीर मोयल, उस्मान चौहान, शकूर चौहान, उस्मान सोलंकी, फारूक भाटी, जावेद भाटी, हाजी अनवर सुहाना, पार्षद इमरान खिलजी, युसूफ चौधरी, सत्तार मोयल, डॉ. युसूफ मोयल, रफीक भाटी, शरीफ मोयल, इमरान तंवर, सद्दाम मोयल, मोईनुद्दीन खिलेरी, सत्तार भाटी, आरिफ अली हबीबी, हसन सोलंकी, सादिक शेख, सद्दाम सांमरिया सहित घोसी समाज के कई लोग मौजूद रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आम लंगर का आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। इसका उद्देश्य जश्ने गौसुलवरा के मौके पर सामूहिक रूप से आयोजन कर आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है। आयोजन में समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं, जिसके चलते कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
