पाली,,,
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित VB-GRAM-G विधेयक द्वारा मनरेगा योजना के मूल स्वरूप में किये गए परिवर्तन व बदलावों के पुनः बहाली की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेंटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर एल एन मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में पहुंचे। अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा पारित बजट को पूंजी पतियों के पक्ष ओर आम जनता के विरोध में बताया।
निम्बाड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के मूल स्वरूप में परिवर्तन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी “मनरेगा बचाओ संग्राम” आंदोलन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के आह्वान पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर हम सभी कांग्रेस जनों की ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत चार मांग है कि काम के अधिकार की रक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शुरू किया। जिसके अंतर्गत मांग है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘वीबीजीआरएएमजी कानून लागू किया है, जिससे काम के अधिकार की वैधानिक गारंटी समाप्त हो गई है। मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका की वैधानिक गारंटी है, जिसे किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा। मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि काम के अधिकार और सम्मानजनक आजीविका की गारंटी है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित VB-GRAM-G विधेयक मनरेगा की आत्मा को कमजोर करने वाला, संघीय ढांचे पर प्रहार करने वाला और गरीब-मजदूर विरोधी है। इसका हम पूरजोर विरोध करते हैं।
पारित बजट ओर मन नरेगा के मूल स्वरूप के परिवर्तन का कांग्रेस जनों का विरोध, जिला मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन,
