पाली,,
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन द्वारा आज बजट पेश किया गया। भाजपा ने इस बजट को आम जनता के हित ओर देश के विकास के हित में बताया तो वही विपक्ष के द्वारा सिर्फ जनता के लिए एक लॉली पॉप जैसा बताया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महा सचिव भूराराम सीरवी ने इस बजट को पूरी तरह से नकार दिया है। इन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर सका। हर बार की तरह राहत के नाम पर झुनझुना थमाने वाली सरकार ने इस बार वह भी नहीं दिया।देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेला पन की झलक दिखाई दे रही है , सिरवी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा पारित बजट में प्रदेश के विकाश के लिए कुछ भी नहीं दिया। ercp को लेकर भी कोई बात नहीं की गई, प्रदेश में न तो कोई नई रेलवे परीयोजना ओर न ही मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई, यहां तक बीजेपी के तीन बार के सांसद और पूर्व केंदीय मंत्री पी पी चौधरी के सासंद श्रेत्र भी अनदेखा किया गया। हर बार की तरह इस बार भी आश्वासन ही मिला। किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और मध्यम वर्ग इनकम टैक्स में राहत की आस लगाए बैठे थे, लेकिन बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी ठोस नहीं है।
वित्त मंत्री ने पिछड़ों और वंचितों को आगे बढ़ाने की बात कही, पर बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं दिखता जिससे किसान, युवा, गरीब और अल्पसंख्यक वर्ग को वास्तविक लाभ मिल सके। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना और शब्दों के जाल में बजट को आकर्षक बनाना ही सरकार की प्राथमिकता रही।
महंगाई, बेरोजगारी और ग़रीबी से जूझ रही जनता को इस बजट से निराशा ही हाथ लगी है। यह बजट आम आदमी का नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों के हितों का बजट है। ये बजट आम आदमी के लिए न होकर एक पूजीपत्तियों के पक्ष का बजट बताया गया।
बजट गरीब को राहत देने के नाम सिर्फ झुनझुना देने के बराबर,, कांग्रेस प्रदेश महासचिव भूरा राम सिरवी
