पाली
नाडी मोहल्ला सिटी डिस्पेंसरी में डॉक्टर को हटाए जाने के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए करीब 2 घंटे तक डिस्पेंसरी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। सुबह से ही क्षेत्रवासी डिस्पेंसरी के मुख्य गेट के बाहर ही एकत्रित होकर बैठे और डॉक्टर को लगाने की मांग करते हुए विरोध जताया।
प्रदर्शन में लोगों का कहना था – कि डॉ. शाहीन बानो का काम अच्छा है। बिना शिकायत क्यों हटाया? प्रदर्शन के बाद नाडी के मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम बर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि डॉ. शाहीन बानो को 21
फरवरी को बिना किसी कारण के हटाया गया। सिटी डिस्पेंसरी में हर रोज करीबन 150 से 200 तक मरीजों आना-जाना लगा रहता है। सिटी डिस्पेंसरी में या तो डॉ. बानो को यथावत रखा जाए।
या फिर अन्य डॉक्टर को जल्द ही ड्यूटी पर लगाया जाए। प्रदर्शन के दौरान मोहसिन खत्री, इंसाफ अली, जावेद, आमीन अली, जावेद गौरी, असगर अली खत्री, बाबू भाई मोयल, पुरुषोत्तम राठी, दीपक मेहता, सन्नी सोनी, इरफान अंसारी, सुबहान संजरी, आसिफ मेवाफरोश, सेफुल खिलजी, नियामत सिपाही समेत क्षेत्रवासी शामिल रहे।
अब अलग-अलग डॉक्टरों की पोस्टिंग होगी
बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार का कहना है कि वहां पर पोस्टिंग ही नहीं है। पोस्टिंग तो मेरे यहां बांगड़ अस्पताल में है। सीट खाली पड़ी तो डॉ. शाहीन को वहां पर पहले लगा दिया था। अभी यहां पर पोस्टिंग डायलिसिस की पोस्ट खाली हो गई। जिसके बाद वापस उनको बुलाना पड़ा। डॉक्टर लगाने की बात है तो डॉक्टर लगा देंगे। डॉक्टर भेज दिया। रोज एक डॉक्टर को भेजेंगे। डॉक्टर है तो रोटेशन से चलते रहेंगे।
सिटी डिस्पेंसरी से डॉक्टर को हटाने पर स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन,,,, एसडीएम को ज्ञापन सौंप जताया रोष,,,
