📰 JAWAI TIME NEWS
👉 अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने की मांग
📍 सुमेरपुर / पाली
बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा क्षेत्र के रंजीतपुरा गांव में आठवीं कक्षा की बालिका के साथ दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या के विरोध में सेन समाज सुमेरपुर (पाली) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए तथा दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी एवं अन्य राहत प्रदान करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन सौंपते समय समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समाज ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

