घोष वादन के साथ ,भाल पर कुमकुम तिलक से नव संवत्सर का किया स्वागत,,,

पाली सरस्वती विद्या मंदिर पाली द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नव वर्ष पर विद्यालय के भैयाओ द्वारा नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम प्रभारी नितेश तोषावरा ने बताया की विद्यालय के भैयाओ ने प्रातःकाल नव वर्ष की शुभ बेला पर विद्यालय के आस पास के क्षेत्र से होते हुए मंडिया रोड से पुराना बस स्टेण्ड तिलक नगर में घोष वादन के साथ कदम ताल करते हुए हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा घटस्थापना और सामाजिक समरसता रूप में प्रदर्शित किया गया इस अवसर पर झांकी में भैयाओ ने महापुरुषों का रूप धारण किया गया
नववर्ष के मंगलमय अवसर पर पुराना बस स्टेण्ड पर भैयाओ द्वारा नव वर्ष की शुभकामना दी गई साथ ही आने जाने वाले राहगीरों मजदूर वर्ग और आस पास की बस्ती के आमजन की भाल पर कुमकुम तिलक लगा कर गुड़ धनिया नारियल खिला कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी । जिसमें विद्यालय के भैयाओ ने घोष वादन साथ ही देश भक्ति गीत गाए और जयघोष किया गया जिसमे विद्यालय के भैयाओ और आचार्य बन्धु बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी ,आचार्य मुकेश कुमार,सुरेश दवे,विश्वजीत सिंह, पारस प्रजापत, मनीष कुमार,सूर्यप्रकाश,रवि कुमार प्रवीण दवे योगेश सिंह, पवन पटेल मनोहर मनीषा आदि ने नव वर्ष की शुभ वेला का स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *