समाज सेवा में “सेवा भवन” बनाएगा बीसीएम सेवा संस्थान, हर वर्ग का परिवार समाजिक कार्यों में कर सकेंगे इसका उपयोग,,,,,,

पाली,,
बीसीएम सेवा संस्थान की ओर से करीब पचास लाख रुपए की लागत से बनने वाला सेवा भवन शिलान्यास समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप चौराहा स्थित बीसीएम ग्रुप रेजीडेंसी हर गरीब परिवार का हो अपना आशियाना में हुआ। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में केसाराम चौधरी विधायक मारवाड़ जंक्शन में की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उसके बाद भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथियों के द्वारा बीसीएम ग्रुप द्वारा जोधपुर संभाग में सामाजिक कार्यों करते आ रहे हैं एवं हर गरीब परिवार को मिले अपना आशियाना की उद्देश्य से जो जगह जगह पर सस्ते दामों ओर आसान किस्तों में गरीब परिवार जनों को प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं ये तारीफ के काबिल हे। बीसीएम ग्रुप के डायरेक्टर मगराज जैन ने संबोधन में कहा कि बीसीएम सेवा संस्थान द्वारा सेवा भवन आसपास के बच्चे लोगों के लिए राहत का कार्य प्रदान करेगा। करीब 50 लख रुपए की लागत का सेवा भवन यहां के रहने वाले परिवारों के लिए सामाजिक कार्य में उपयोग होगा। जैन का कहना है कि शहर भर में बहुत सारे सामाजिक भवन बने हुए हैं लेकिन इस एरिया में ऐसा कोई भी भवन नहीं है जिससे वह अपने परिवार की शादी ब्याह व अन्य सामाजिक कार्य कर सके उन्हें को राहत प्रदान करने के लिए यह सेवा भवन बनाया जा रहा है ताकि हर मिडिल क्लास परिवार को इसका लाभ प्राप्त हो सके। सामाजिक कार्य के लिए कई भामाशाह सामने आए जिन्होंने सहायता राशि देकर पुण्य का काम किया। कार्यक्रम में बीसीएम की ओर से प्लॉट की लाटरी भी निकाली गई। कार्यकम की समाप्ति पर मगराज जैन द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथियों और ई एम परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यकम में सम्पतराज भण्डारी अध्यक्ष, महावीर इन्टरनेशनल पाली , मंगलाराम देवासी पूर्व प्रधान मारवाड़ जं., झालाराम देवासी अध्यक्ष, दिव्यांग सेवा संस्थान पाली, अशोक बाफना सचिव, मूल चंद संकलेचा, यशपाल सिंह कुंपावत , मूल सिंह भाटी सहित कई अतिथियों ने शिरकत की।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *