पाली के बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजकीय बौगड महाविधालय, पाली द्वारा पद का दुरुपयोग कर, नियनों की अवहेलना करने को लेकर पाली nsui कार्यकारी जिलाध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ओर जिला कलेक्टर एल एन मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल ने बताया कि पाली बांगड़ महाविद्यालय प्राचार्य के पद का दुरुपयोग, भ्रस्टाचार एवं नियमों की अवहेलना की जा रही है। पूर्व में प्राचार्य राजकीय बांगड महाविद्यालय, पाली के अनेक शिकायतें होने पर आपके द्वारा विभागीय जाँच करवाई गयी थी, जिसका आज दिनांक तक किसी प्रकार की प्रगति रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। अतः विभागीय जांच को सार्वजनिक करावें तथा अब तक की गयी कार्यवाही कर विवरण उपलब्ध करावें। प्राचार्य द्वारा संस्था विकास कोष समिति में पिछले लम्बे वर्षों से विद्यार्थियों को पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है, कई बार आर.टी. आई. द्वारा मांगने पर भी संस्था विकास कोष का हिसाब किताब नहीं दिया गया।
साथ ही प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में एक संगठन विशेष की जिला बैठक आयोजित करवाई जाती है तथा प्राचार्य उस मिटिंग में उपस्थित रहकर उस संगठन का प्रचार करते है एवं उस संगठन का दुपट्टा पहनते है, साथ ही महाविद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को जबरदस्ती पकडकर संगठन की मिटिंग में बैठने को मजबूर करते है। नियमित छात्रा को पिछले वर्ष एक वर्ष तक नियमित छात्रा रहते हुये संस्था विकास कोष से भुगतान किया गया, जिसकी पूर्व में कई बार आयुक्त महोदय, को शिकायत की गई, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा अपनी मनमर्जी से बिना कोई भर्ती प्रक्रिया के संस्था विकास कोष के तहत अपने चहेते स्टाफ को लगाया जाता है और हस्ताक्षर की प्रक्रिया बाद में की जाती है।महाविद्यालय के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडी जाति वर्ग के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ भी आप प्राचार्य महोदय का व्यवहार जातिगत दुर्भावना, पक्षपात और मानसिक प्रताडना से युक्त रहा है। प्राचार्य द्वारा पूर्व प्राचार्य दिलीप कुमार नवलखा के साथ प्राचार्य कक्ष में दुव्र्व्यवहार किया गया था जिसकी शिकायत भी पूर्व में की गयी
लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
संस्था विकास कोष समिति की बैठक अपनी स्वयं की मर्जी से लेते है एवं संस्था विकास कोष समिति के सदस्य विद्यायक पाली को नहीं बुलाया जाता है तथा अपने करीबीयों को बुलाकर मिटिंग की खानापूर्ति की जाती है। अतः आप श्रीमान से निवेदन है कि प्राचार्य द्वारा नियम विरूद्ध भुगतान करना एवं आर.टी. आई. की सूचना का सही जवाब नहीं देना एवं अपने चहेतो को मनमानी तरीके से बिना किसी पक्रिया के स्टाफ को लगाना एवं मनमानी से कार्य करवाना प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। अतः आप श्रीमान से विशेष निवेदन है कि उक्त विषयों में जल्द से जल्त्व कार्यवाही करावे, अन्यया आने वाले समय में बड़े लेवल पर छात्र भुख हडताल करेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में पाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशु पाल सिंह , पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन सिसोदिया ,पूर्व प्रदेश हेमन्त देताली राकेश सांवस, ललित परिहार सहित वरिष्ठ nsui पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप,कार्यवाही की रखी मांग,,,,
