“जनसेवा की मिसाल शंकरलाल शर्मा को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर याद किए उनके संघर्ष

पाली, 30 मार्च 2026 जिला व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में किया गया, जहां कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, पाली विधायक भीमराज भाटी एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शंकरलाल शर्मा के जीवन, उनके संघर्षों और जनसेवा के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शंकरलाल शर्मा का जीवन समाज सेवा और कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस दौरान महावीर सिंह सुकरलाई, जब्बर सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह जागरवाल, प्रवीण कोठारी, आनंद सोलंकी, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, जोगाराम सोलंकी, सीताराम टांक, ताराचंद चंदनानी, जावेद सिरोहा, अशोक कुलदीप, आमीन अली रंगरेज, असगर कुरैशी, मांगू सिंह दुदावत, प्रकाश चौहान, रफीक चौहान, दिनेश दवे, रमेश चावला, फकीर मोहम्मद सिंधी, सज्जन बी राज, अर्जुन सिसोदिया, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, कमरूद्दीन पठान, रमेश चौधरी, इकबाल शेख, लाल मोहम्मद सिंधी, राजू सोलंकी, असगर खत्री, मुलचंद संकलेचा, मांगीलाल सोलंकी, अनील सिंह राजपुरोहित, सुनील रामावत, घीसाराम रांगी, विकास राठौड़, हिमांशु जलवानिया, अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। 🔴

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *