पाली, शहर के सरदार पटेल नगर पाली दूध डेयरी के पास रविवार को बस्सीवान मेघवाल प्रगती संस्था की ओर से मेघवाल समाज की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में समाज बंधुओं की ओर से भवन निर्माण विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। समाज के राजेश पड़ीवाल ओर सुरेन्द्र बारूपाल ने बताया कि हर रविवार की तरह आज भी मीटिंग का आयोजन। किया गया जिसमें समाज बंधुओं ने भाग लिया ओर भवन निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की गई। ओर अपने अपने विचार व्यक्त किया । पड़ीवाल ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर समाज बंधुओं के द्वारा बढ़ चढ़कर अपने श्रद्धा अनुशार चंदा दिया गया ताकि जल्द जल्द से भवन बन सके। साथ ही खर्च राशि के साथ सहायता राशि दी गई, समाज के वरिष्ठ सदस्यों व युवाओं ने अपनी अपनी राय देते हुवे अपने स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में ज्यादा ज्यादा से समाज के लोगों से राशि प्राप्त करने को लेकर अपने स्तर पर प्रयास किया जा रहा हे। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि जल्द से जल्द भवन का निर्माण हो जाएगा ताकि समाज में होने वाले सामाजिक कार्यों में उसकी उपयोगिता हो सके। बैठक में राम रतन कटारिया,श्री किशन सोलंकी, किशन झाला, लाल चंद बागरानी,प्रभात बारूपाल, नेमीचंद सोलंकी, राजेश पड़ीवाल, राजेंद्र पाल, कैलाश झुरिया, अशोक भाटी, रूपेश जनागल, राजेंद्र चौहान, बालकिशन सोलंकी, ललित बारूपाल, राजू सोलंकी, घनश्याम, सहित समाज बंधु मौजूद रहे।
भवन निर्माण विकास को लेकर समाज बंधुओं ने दी सहायता राशि, जल्द ही भवन का होगा निर्माण कार्य पूरा, समाजिक कार्य में आयेगा काम,,
