बारोलिया बने पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, खेल प्रेमियों में छाई खुशी की लहर, संगठन के पदाधिकारियों का जताया आभार,,,

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह टोंड़ासरा के निर्देश पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान ने पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी मसा राम (मुकेश बारोलिया) पिछले लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में रहते हुवे संगठन को मजबूत बनाने हर समय तत्पर रहे। इसी के चलते मुकेश बारोलिया को पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जयपुर कांग्रेस कार्यालय से नियुक्ति पत्र मिलने पर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारीयो ओर कार्यकर्ताओं ओर उनके चाहने वालो में खुशी की लहर छा गई और नवनियुक्त पाली जिला खेल प्रकोष्ठ के3 जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
वही बारोलिया ने इस खुशी के मौके पर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ा मेरे राजनीति जीवन में आदर्श नेता रहे हैं। साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह टोंड़ासरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान ओर सिरोही के नामचीन पूर्व विधायक श्यम लोढ़ा का आभार जताया । बारोलिया कहा कि संगठन ने मेरे पर विश्वाश जताया हे उस पर में खरा उतरने की कोशिश करूंगा। ओर जिले में खिलाड़ियों को हर खेल में आगे बढ़ने ओर उनको सुविधाओं लिए हर संभव कोशिश करूंगा ताकि गरीब परिवार एवं हर तबके के होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का दिखा सकें और आगे बढ़ने में सहयोग मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *