,
ब्यावर,,डॉ. भीम रावअंबेडकर जयंती* के उपलक्ष्य में लाइफलाइन पीस ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वाधान में शहर की ह्रदयस्थली चांग गेट पर *स्वैच्छिक रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लोकप्रिय विधायक *शंकर सिंह रावत* ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर ब्यावर जिला कलेक्टर *कमल राम मीणा* एवं जिला पुलिस कप्तान *रतन सिंह राठौड़* एवं पूर्व सभापति *नरेश कनोजिया* भी उपस्थित रहे। सुबह 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक ब्यावर शहर एवं ब्यावर अंचल के सैकड़ों युवाओं ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया ,जिसमें 51 यूनिट रक्त संग्रह अजमेर से आई ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा भी रक्तदान किया गया। शिविर में शहर के अन्य गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्व. बिदामि देवी सामरिया को भी श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए गए। फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं संस्थापक लक्ष्मण सामरिया ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं महासचिव मनोज बारूपाल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर के पश्चात शाम 4.30 से 5.30 बजे तक *यातायात जागरूकता सुरक्षा अभियान* के अंतर्गत आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए *महात्मा गांधी सर्कल* पर आमजन को *हेलमेट* वितरित किए गए इस अवसर पर यातायात प्रभारी मंगल चंद एवं लक्ष्मण सामरिया द्वारा यातायात नियमों की पालना करने की शपथ दिलवाई गई।इस अवसर पर कन्हैयालाल बागड़ी, निर्मला सामरिया, भारती बारूपाल,दिग्विजय सामरिया, विजय गुप्ता,राकेश झांकल, लक्ष्मीकांत सामरिया,ताराचंद जांगिड़, महावीर कुमावत, शौकीन काठात, सीमा आदिवाल,कोमल टांक,प्रवीण सिंगारिया, त्रिलोक तालेपा सुमन पलिया, नटवर सिंह,अमित गुप्ता,बिरजू भाटी आदि ने अपनी सेवाएं दी।
