पाली के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीश मेवाड़ा की सुपुत्री श्रीमती पायल चौधरी पत्नी रोहित चौधरी हाल जयपुर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 207वीं रैंक हासिल कर पाली जिले का नाम रोशन किया है, पायल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता ओर अपने पति सहित परिवार जनों को देती है, उनका कहना है कि इस सभी ने मुझे हमेशा मोटीवेट किया, साथ ही मेरी ओर से किया गया कठिन परिश्रम की वजह से ही मेरा सपना साकार हुआ है। बता दे कि श्रीमती पायल चौधरी वर्तमान में अल्ट्राटेक सीमेंट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है एवं अपनी कड़ी मेहनत के दम पर दूसरी प्रयास में अच्छी रैंक हासिल करके अपने घर परिवार एवं पाली शहर का मान बढ़ाया है। रिजल्ट आने पर पायल के परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा ओर खुशी जाहिर करते हुवे मिठाई बाटकर सभी का धन्यवाद दिया।
पायल ने किया पाली जिले का नाम रोशन,, R.A.S. में हुआ चयन परिजनों ने मिठाई बाटकर की खुशी जाहिर,,,,,,,,,
