पाली,,,
जहां एक और पूरे देश में गैस का संकट छाया हुआ है। उपभोक्ताओं की गैस एंजेसियों के बाहर लंबी लंबी लाइने देखी जा रहीं हैं और घंटों लाइन में लगने के बाद उससे स्लेंडर नसीब होता है, गैस की किल्लत के चलते खाने के ढाबे ओर नाश्ते की दुकानों के व्यापार ठप्प हो रहे हैं। ओर पलायन करने की नौबत आ गई है, देश में इस विकट परिस्थितियों में भी गैस संचालकों के द्वारा मनमाने रूप से सलेंडर के दाम लेकर मोटी रकम कमा रहे हैं। गैस की काला बाजारी इतनी बढ़ गई है साथ ही उनके हौसले बुलंद हो रहे है, कारण संबंधित विभाग कि लापरवाही ओर उनकी अनदेखी के चलते एक जिले से दूसरे जिले में जाकर अवैध रूप से सलेंडर फैक्ट्रियों ओर दुकानों पर बेच चांदी मोटी रकम कमा रहें हैं। शहर में आज ब्यावर जिले की कॉमर्शियल गैस से भरे भारी वाहन में रखे करीब 80 स्लेंडर पाली शहर में अज्ञात जगह पर खाली होने आया। पाली रसद विभाग की तत्परता के चलते विभागीय अधिकारी के द्वारा वाहन को रुकवाया गया। ओर उनकी गहनता से जांच की गई जिसमें दस्तावेज पूरे नहीं होने के चलते स्लेंडर से भरे वाहन को जब्त किया गया। रशद अधिकारी से बात करने पर बताया कि वाहन के जरूरी कागज के साथ ओर भी अन्य दस्तावेज भी नहीं पाएं गए जिसके चलते वाहन को जप्त किया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी कई बार पाली शहर में आकर स्लेंडर को बेच मोटी रकम कमाई जा रही थी। पूर्व में भी इस गैस एजेंसी के खिलाफ कई बार ब्यावर में भी शिक़ायत हो चुकी है, लेकिन न जाने क्यों वहा का संबंधित विभाग कार्यवाही नहीं करता। प्रशासन को चाहिए कि इस विकट परिस्थियो में ऐसे गैस एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करे ताकि जो घरेलू, एव व्यापारिक उपभोक्ताओं को समय समय पर सलेंडर उपलक्ष हो सके।
पाली रसद विभाग की कार्यवाही, कमर्शियल गैस से भरे सलेंडर गाड़ी की जप्त, वाहन पर ब्यावर जिले के नंबर अंकित, विभागीय कार्यवाही जारी,,,
