पाली,, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक
गाेविंद सिंह डाेटासरा के निर्देशानुसारमहंगाई, नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को पाली देहात ब्लाॅक कांग्रेस की अाैर से सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व व विधानसभा सुमेरपुर प्रभारी मकसूद अहमद की उपस्थिति एवं ब्लाॅक अध्यक्ष गणेश चाैधरी के तत्वावधान में हल्ला बाेल रैली निकाली गई। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अर्थी िनकाल कलेक्ट्र के बाहर पूतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने तथा बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं जिला कलक्टर के नाम दिए ज्ञापन में क्षेत्र की बिजली, पेयजल, सड़क और शिक्षा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। सवेरे दस बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पेट्राेल पंप पर एकत्रित हुए। जहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निंबाड़ा, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष माेहन हटेला, खेलकूद प्रकाेष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बाराेलिया की अगुवानी में कलेक्ट्रेट के लिए हल्ला बाेल रैली रवाना हुई। कार्यकर्ताअाें ने नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में’, ‘महंगाई कहां मिलेगी, बीजेपी के बाड़े में’ तथा ‘बिजली-पानी दे ना सकी, वह सरकार बदलनी है’ जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। धर्मेन्द्र प्रधान की अर्थी लेकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उनका पूतला फूंका। बिजली, पानी और सड़कों की हालत चिंताजनक :हरिशंकर मेवाड़ा
अयाेजित सभा काे संबाेधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि आज आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार आमजन को राहत देने में विफल साबित हो रही है। मेवाड़ा ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती से किसानों और आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है तथा लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं अनेक सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मेवाड़ा ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं में सुधार चाहती है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। मकसूद अहमद ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य आज खतरे में पड़ता जा रहा है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हाेना केन्द्र सरकार की विफलता हैं। पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। । इस माैके पर ब्लॉक प्रभारी जोगाराम सोलंकी,सुमेरपुर ब्लाॅॅक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, फुटरमल, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, पूर्व उपप्रधान नारायणलाल मेघवाल, गुलाब सिंह गिरवर, यशपाल सिंह कुम्पावत, अरुण पांडे, ललित बामनिया, मुलसिंह कुम्पावत, आमीन अली रंगरेज, इंद्र सिंह राजपुरोहित, मोहन सिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, मानसिंह रामनगर, जगदीश राजगुरु, जेठूसिंह राजपुरोहित, भगताराम देवासी, प्रमोद बारोलिया, रणछोड़ रावल, कानाराम सुथार, तेजपाल देवासी, भेराराम कुमावत, शैतान कुमार, नासिर खान, लखन मीणा, कमलेश चौहान, ललित मीणा, मनोहर परमार, पुखराज परमार, विरमा देवासी, दुर्गाराम देवासी, राणाराम गुर्जर, दुर्गाराम नायक, जावेद सिरोहा, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट गिरधारीलाल मीणा, चंद्रपाल राजपुरोहित, युवा नेता प्रकाश सीरवी, पुखराज गर्ग, चिमनाराम मेघवाल, रतनपुरी गोस्वामी, एडवोकेट मंशाराम मेघवाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज मोयला, गुलाब सोडा, धनराज आर्य, जगदीश प्रजापत, घनश्याम भाटी, नैनाराम मेघवाल, हेमाराम भील एवं धनराम सरगरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महंगाई से आमजन बेहाल, बिजली-पानी की समस्याओं पर सरकार मौन : मेवाड़ा , नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने निकाली हल्ला बोल रैली, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका,,,
