,,,,
पाली,,गाज़ियाबाद में आयोजित भव्य ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन में आदरणीय पंडित शिव कुमार शर्मा डॉ. सतीश भारद्वाज एवं जैन के द्वारा आचार्या काजल कुमारी को सम्मानित किया गया। यह 22 वां ज्योतिष सम्मेलन था जिस में पूरे भारत से ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया हैं। सम्मानित होने वाले विद्वान और विदुषीयों में आचार्या काजल कुमारी सबसे कम उम्र मात्र ( 21 वर्ष) कि सुप्रसिद्ध प्रतिभावान ज्योतिषी रही। ये पटना के टॉप 10 ज्योतिषी में तीसरे स्थान पर हैं वर्तमान समय में । इन्हें सम्मान पत्र, मामीटों, वास्तु दर्शन पुस्तक, कॉपी, कलम और दुपट्टे से सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर इन्होंने अपने विचार प्राकट्य करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय में अपने पिता मदन मोहन उपाध्याय ओर मां इंदु देवी को देने के साथ में अपने समाज को भी देना चाहूंगी, क्यों कि समाज में रहकर ही समान पाना संभव हो सकता हैं । यह सम्मेलन स्मरणीय और दिव्य रहा। मेरे लिए ये सम्मान प्राप्त करना मेरा परम् सौभाग्य ही हैं । मैं आज जिस स्थान पर हूं ये मेरे माता पिता का आशीर्वाद और त्रिदेवियों की असीम कृपा से हैं । आगे उन्होंने कहा यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव, शोध एवं आध्यात्मिक चिंतन का एक अद्भुत संगम था। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों एवं जिज्ञासुओं को एक मंच पर जोड़कर आपने ज्ञान-विनिमय एवं मार्गदर्शन का जो श्रेष्ठ अवसर प्रदान किया, वह वास्तव में सराहनीय है। आप सभी के समर्पण, दूरदर्शिता, कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के कारण यह सम्मेलन अत्यंत सफल,प्रेरणादायक एवं यादगार बन सका। ऐसे आयोजन न केवल प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी ज्योतिष एवं वास्तु के गहन अध्ययन के लिए प्रेरित करते हैं। की। योगेश कुमार गर्ग खिंवाड़ा विकास भारद्वाज भीमालिया नारायण लाल जी गर्ग राणावास गजेंद्र गर्ग बगड़ी महेंद्र कुमार खारची इन सभी ने आचार्य काजल कुमारी कोसभी ने आचार्या काजल कुमारी को हार्दिक बधाई देते हुए इनके सुखी जीवन की मंगल कामनाएं की।
