पाली, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रावणा राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप चौराहा पर सेवा कार्य का आयोजन कर राहगीरों को ठंडा कैरी का पन्ना एवं छाछ वितरित की गई। भीषण गर्मी के बीच समाज के कार्यकर्ताओं ने आमजन को शीतल पेय पिलाकर राहत पहुंचाई।
इस दौरान रावणा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष उगम सिंह चौहान, श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी एवं चामुंडा सेना के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महामंत्री बहादुर सिंह राठौड़, प्रवक्ता विक्रम सिंह गोयल, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह चौहान तथा शैतान सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक पर्वों पर इस प्रकार के सेवा कार्य मानव सेवा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए समाज का आभार व्यक्त किया।
निर्जला एकादशी पर रावणा राजपूत समाज ने राहगीरों को पिलाया कैरी का पन्ना
