राष्ट्रीय वाल्मीकि एकीकृत महासंघ के पाली जिला अध्यक्ष बने विनोद आदिवाल

पाली। राष्ट्रीय वाल्मीकि एकीकृत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद अखंड के मार्गदर्शन एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल लखन के निर्देशानुसार विनोद आदिवाल को पाली जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार संगठन ने विनोद आदिवाल पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने विनोद आदिवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पाली जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *