:
पाली ,,
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) के तहत पाली के जंगीवाड़ा (कोतवाली थाना के पास) में आयोजित एक दिवसीय आउटरीच शिविर में कुल 85 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क परामर्श व दवाइयां दी गईं। यह शिविर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाड़ीमौहल्ला द्वारा आयोजित किया गया था। 85 मरीजों का उपचार: वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रोयमोन जोसफ ने मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया।
नि:शुल्क जांचें (पैथोलॉजी): लैब टेक्नीशियन यशपाल सिंह द्वारा 42 शुगर और 11 हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांचें की गईं। डेटल चेकअप: डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार ने मरीजों के मुख एवं दांतों के स्वास्थ्य की जांच की, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हंसा मीणा ने एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ 3 एएनसी रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण का कार्य संपन्न किया। फार्मासिस्ट गणेश कुमार द्वारा सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। पाली सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि आमजन तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के आउटरीच शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य शीवीर, में 85 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज, शहर के जंगीवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में हुवा शिविर का आयोजन,,
