जंगीवाड़ा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 85 मरीजों ने उठाया लाभ

एनयूएचएम के आउटरीच कैंप में शुगर, हीमोग्लोबिन, दंत जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग और दवा वितरण की मिली सुविधा

पाली, 21 जुलाई। शहर के जंगीवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नाड़ी मोहल्ला द्वारा निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और 85 मरीजों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रोयमोन जोसफ ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार ने दांत एवं मुख स्वास्थ्य की जांच कर लोगों को उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हंसा मीणा ने गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग के साथ तीन गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीकरण किया तथा आवश्यक टीकाकरण भी कराया। फार्मासिस्ट गणेश कुमार ने सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।
लैब टेक्नीशियन यशपाल सिंह ने शिविर के दौरान 42 शुगर तथा 11 हीमोग्लोबिन जांचें निःशुल्क कीं। साथ ही लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, स्वच्छ जीवनशैली और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
शिविर के सफल संचालन में नर्सिंग ऑफिसर बाबूलाल, एएनएम जनक कुमारी, रेखा रानी, तेजपाल, संतोष कंवर तथा आशा सहयोगिनी ममता सरगरा, ममता नागौरा और यास्मीन बानो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *