बेटियों का दर्द सुन आगे आए डॉक्टर मीणा,, कूलर पाकर बेटियों के खिले चेहरे , भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, समाजसेवी डॉ मीना का दिया धन्यवाद,,,

पाली, शहर में नौतपा के चलते पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गरीब ओर अहसाय बच्चों के घरों में पंखे , कुलर नहीं होने से गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही गरीब ओर अहसाय बच्चों के हर समय काम आने वाले पाली के बांगड़ अस्पताल में कार्यरत डॉ शिवचरण मीणा बच्चियों को गर्मी से राहत देने को लेकर गरीब परिवार की तीन बेटियों को कुलर दिया।।डॉक्टर मीणा ने बताया कि स्थानीय मोहल्ले रहने वाले भरत सामरिया ने बताया कि
पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम के सामने प्रताप नगर में रहने वाली तीन बेटियों जिनके माता पिता दोनों का ही देहांत हो गया। माता-पिता के संसार छोड़ जाने के बाद से एक दूसरे का सहारा बनकर जीवन गुजार रही हैं। प्रताप नगर में रहने वाली संगीता, नेहा, नीतू व रवीना के साथ कुदरत ने कहर ढाया। उनके सिर से मां-पिता का साया उठने के बाद से वे बहनें अकेले रह रही हैं। उनके सिर पर कई संस्थाओं व शहरवासियों ने हाथ रखा। ओर इस बार भीषण गर्मी में बेटियों को गर्मी से बेहाल देखकर डॉ. मीणा का दिल पसीज गया। ओर तीन बेटियों को कूलर भेट किया। ताकि इस भीषण गर्मी में बेटियों को राहत प्रदान की जा सके, साथ ही मीणा ने बेटियों से आगे भी किसी तरह की कोई जरूरत हो तो बताए। मौके पर योगेंद्र खोरवाल, श्रवण, अजय राठौड़, तेजराज, भरत सांमरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *