पाली। पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स द्वारा आगामी विश्व फोटोग्राफी दिवस-2026 के आयोजन को लेकर सदस्यों के बीच निमंत्रण पत्र (कार्ड) वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न फोटोग्राफर्स से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।
इस मौके पर शहर के कई वरिष्ठ एवं युवा फोटोग्राफर्स तथा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए।
गौरतलब है कि पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स द्वारा 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को माही बाग रिसॉर्ट, जोधपुर रोड, पाली में विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के फोटोग्राफर्स भाग लेंगे।

