सोजत/पाली। आगामी विश्व फोटोग्राफी दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स के सदस्यों ने बुधवार को सोजत का दौरा किया। इस दौरान फोटोग्राफर साथियों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र (कार्ड) वितरित किए गए।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि 19 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जिलेभर के फोटोग्राफरों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सोजत के फोटोग्राफर भाइयों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विश्व फोटोग्राफी दिवस-2026 को लेकर सोजत में आमंत्रण पत्र वितरण अभियान
