पाली में भाजपा सोमनाथ मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर मंथन

पाली। भारतीय जनता पार्टी, पाली सोमनाथ मंडल की आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला प्रवक्ता सुरेश पंवार ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर रहा। इस दौरान चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ एवं वार्ड में मतदाता सूचियों की जांच करें। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आमजन से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पार्टी प्राथमिकता देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमल के फूल को ध्यान में रखते हुए संपर्क अभियान में जुटने और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी, जिला आईटी संयोजक मुकेश नाबरिया, विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह जोधा, लालूभाई पिरतमानी, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू, शिवजी प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश नाहर, मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार, प्रमेंद्र सिंह परिहार, मंडल महामंत्री प्रताप सिंह राठौड़, अमोलक शर्मा, रामेश्वर सिंह राजपुरोहित, सोहन उपाध्याय, सेसाराम जांगिड़, गौतम यति, नीतू अमरनानी, कुसुम दवे, ममता बोहरा, रेखा सोलंकी, नरेंद्र तिवारी, आशीष तिवाड़ी, अन्नू सोलंकी, राकेश जोशी, मुकेश प्रजापत सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता सूची जांच एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *