7वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में सैनी इंटरनेशनल स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

पाली। 7वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 145 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कराटे की अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल के प्रति अपने अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

चैंपियनशिप में सोजत रोड स्थित सैनी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ब्राइट फ्यूचर एकेडमी, मारवाड़ जंक्शन की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजत सिटी ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सैनी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोजत रोड, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी मारवाड़ जंक्शन, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली, राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोजत सिटी, स्मार्ट चिल्ड्रन स्कूल पाली, सुदर्शन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली, सेंट पॉल्स स्कूल पाली, शौर्य खेल प्रशिक्षण संस्थान पाली, आरवी इंटरनेशनल स्कूल मारवाड़ जंक्शन, राज पब्लिक स्कूल सोजत सिटी तथा आर.के. मेमोरियल स्कूल सोजत रोड के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। राजस्थान स्टेट कॉम्बेट कराटे के जनरल सेक्रेटरी मोइनुद्दीन खान तथा राजस्थान स्टेट कॉम्बेट कराटे के प्रेसिडेंट साहिल डांगी ने प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथियों का माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया।

समारोह में जिला पावरलिफ्टिंग सेक्रेटरी मांगू सिंह दुदावत, समाजसेवी कमलेश ज्ञान, राकेश टाक, परमेश्वर सिंह, स्मार्ट चिल्ड्रन स्कूल के डायरेक्टर चेतन सांखला तथा ब्राइट फ्यूचर एकेडमी मारवाड़ के प्रिंसिपल पूर्णिमा कंवर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोच, रेफरी एवं जजों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में ब्लैक बेल्ट राकेश परिहार, ब्लैक बेल्ट मोहम्मद अजीज थईम, ब्लैक बेल्ट मुकेश राठौड़, ब्लैक बेल्ट अरमान खान तथा नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट अरमान खान राणावास ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने अपने कौशल, तकनीक और अनुशासन का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में कराटे के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मरक्षा, अनुशासन और खेल भावना के लिए प्रेरित करना है।

7वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में 145 खिलाड़ियों की भागीदारी और विभिन्न स्कूलों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को सफल बनाया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को आयोजकों एवं अतिथियों द्वारा बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी तरह खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *