राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर जागरूकता कार्यक्रम

पाली, 25 अगस्त। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, पाली चैप्टर एवं तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथी भवन, मंडिया रोड पर राष्ट्रीय नेत्रदान एवं देहदान पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, पाली चैप्टर के सचिव भंवरलाल सेमलानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. मिथुन वाडेकर, ईबीएसआर संरक्षक डॉ. आर.के. गर्ग, अध्यक्ष केवलचंद कवाड़, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा मूंदड़ा, सचिव भंवरलाल सेमलानी, अभातेयुप के मीडिया प्रभारी रोशन नाहर, कार्यकारिणी सदस्य पंकज मूंदड़ा एवं कन्हैयालाल परिहार उपस्थित रहे।

अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपाध्यक्ष आशा मूंदड़ा ने उपस्थित लोगों को वर्तमान समय में नेत्रदान की आवश्यकता को सरल तरीके से समझाया। मुख्य अतिथि डॉ. मिथुन वाडेकर ने नेत्रदान के संबंध में जानकारी देते हुए सभी से नेत्रदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में अंधता की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना और इसके प्रति जागरूकता फैलाना सभी का कर्तव्य है।

तेरापंथ महिला मंडल की सदस्य विनीता बेगानी एवं सरोज मरलेचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में तेरापंथ भवन के डूंगरचंद चौपड़ा, सज्जनराज बांठिया, महावीर चौपड़ा, किरणराज खांटेड, चांदमल संकलेचा सहित तेरापंथ युवक परिषद के रितेश संकलेचा, राहुल गोलेच्छा, निलेश मेहता, अरिहंत सुंदेचा, नवीन चोरड़िया, सुधीर गादिया तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में तेरापंथ युवक परिषद की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *