कोजरा। स्थानीय सेठ जयशंकर विश्वेश्वर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोजरा के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की टीमों ने तीन अलग-अलग जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो प्रतियोगिताओं में प्रथम तथा एक में तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय की 19 वर्षीय बालिका खो-खो टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्षीय बालक खो-खो टीम ने भी प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के खाते में एक और स्वर्णिम उपलब्धि जोड़ी। इसके अलावा 19 वर्षीय बालक क्रिकेट टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया!

तीन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मिली इस सफलता को विद्यालय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर भीम सिंह, दीप्रदा झा, नटवर लाल, नीता चौहान, अशोक वर्मा, कांति लाल मीणा, माधोराम घांची, मानवेंद्र सिंह चौहान, जयंती लाल रावल, गोपाल राम, छगन लाल, दिनेश कुमार दारा, गोविंद कुमार, हंसराज मीणा, किरण कंवर, किशोर कुमार, मोना मीणा, नारायण लाल, नरेश गर्ग, प्रकाश चंद्र, प्रकाश मेघवाल, रेनू मीणा, रिंकी मीणा, संगीता त्यागी, संजय माली, सोना राम मीणा, विनोद कुमार एवं योगेश कुमार सोलंकी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उम्मीद जताई कि विद्यालय के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
