पाली।सोजत 05 फरवरी गुरुवार भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी का सोजत मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया l इस मौके पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा की पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओ ही सर्वेसर्वा होता है जो लगातार निष्पक्ष एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए चलता है पार्टी सदेव उन्हें अनेक महत्वपूर्ण दायित्व देती है उन्होंने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी को बधाई देते हुए कहा कि मेरे जीवन में हमेशा कार्यकर्ता एवं जनता का दर्जा भगवान का रहा है और आप भी उन सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलेंगे जिन्होंने सदेव पार्टी के लिए अपना सर्वोच्च समर्पण किया है। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा की संगठन की सदेव प्रत्येक कार्यकर्ता पर पैनी नज़र रहती है जिसका उदाहरण में स्वयं हूं उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष की दौड़ में साथ अनेक कार्यकर्ता थे हम सभी ने संगठन के लिए खूब काम किया, संगठन ने मुझे जिला अध्यक्ष के लिए चुना में इस दायित्व को पूर्ण श्रदा व विश्वास और सबका साथ के भाव से निर्वहन करूंगा। हम सभी मिलकर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएंगे। जिला महामंत्री मोहन जाट ने कहा की सभी को साथ में मिलाकर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने में साथ देना है इस मौके जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने भी सभी को मजबूती के साथ संगठन में काम करने की अपील की ओर कहा की निरंतर चलना ही हमारी प्रवती है इस लिए देश की उन्नति विकास के लिए निरंतर चलना है। इससे पूर्व नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का घांची समाज के चौधरी, माली समाज के चौधरी ब्राह्मण समाज नगरपालिका के पार्षदगण सभी मोर्चो ने तथा खटीक समाज मुस्लिम समाज सोनी समाज देवासी समाज ने भंडारी का स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश तंवर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर कंवर ओबीसी मोर्चा के हेमंत गादाना लक्ष्मी बारूपाल चाड़वास मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र किसान भंवरलाल सेणचा वरिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद भाटी ताराचंद भाटी मांगीलाल चौहान संपतराज सांखला श्यामलाल गहलोत वचनाराम भाटी घिसू सिंह राजपुरोहित प्रफुल ओझा हीरालाल कांठेर विकाश टांक महेंद्र टांक तरुण सोलंकी राकेश पंवार धीरज नागौरा राकेश खींची श्याम सिंह चौहान गुणवंती मेहता दीपिका शर्मा गणपत बोराणा राकेश देवड़ा प्रशांत टांक विकाश गहलोत राजेंद्र शर्मा महेश सोनी मदन भाई मोदी राकेश भटनागर भवानी शंकर सोनी राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया।
भाजपा नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी का सोजत मंडल में हुआ भव्य स्वागत
