नवभारत सेवा ट्रस्ट की प्रेरणा से कबीर जयंती पर गोवंशों के लिए कबीर गौशाला में एक ट्रॉली हरा चारा भेंट किया
सुमेरपूर: कबीर जयंती के पावन पर्व पर बुधवार को नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा से भामाशाह की ओर से कबीर गौशाला, बांकली में गोवंशों को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाकर निश्वार्थ सेवा कार्य किया गया।
ट्रस्ट उपाध्यक्ष डॉ. अयोध्या प्रसाद वैष्णव ने बताया कि हमारे ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा एवं अटबड़ा के महंत श्री हरिदास जी महाराज के सानिध्य में कबीर जयंती के पावन पर्व पर गोवंशों को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाकर निश्वार्थ सेवा कार्य किया गया।
ट्रस्ट संस्थापक व अध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि 33 करोड़ देवी देवता का वास गाय माता में होता है गाय माता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।
ट्रस्ट सरंक्षक नेनमल सोनी व झुम्मरलाल गर्ग ने ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष मेवाड़ा द्वारा अपने स्व. माता विमला देवी व स्व. पिता विजयशंकर मेवाड़ा की स्मृति में गाय माता को अपनो हाथों से हरा चारा खिलाकर पुण्यार्थ सेवा कार्य करने हेतु संस्थापक व अध्यक्ष मेवाड़ा व उनके परिवार का ह्र्दयतल से आभार प्रकट कर धन्यवाद प्रेषित किया।
कबीर गौशाला अध्यक्ष भाटी द्वारा ट्रस्ट संस्थापक व अध्यक्ष मेवाड़ा का हमेशा निश्वार्थ सेवा कार्यो को करने व पुण्यार्थ सेवाओं में सहयोग करने हेतू साफा व अपर्णा पहनाकर बहुम्मान किया।
इस पुनीत सेवा में ट्रस्ट सरंक्षक व निर्वतमान पार्षद गोविंद राठौड़, नेनमल सोनी, झुम्मरलाल गर्ग, चंपालाल सोनी, उपाध्यक्ष प्रियंका मेवाड़ा, सचिव डॉ. कमलेश कुमार, भरत चौहान, जानम राजपुरोहित, नंदनी शर्मा, जयश्री रावल, भूमिका राजपुरोहित, गौशाला अध्यक्ष कालुराम भाटी, सचिव जयन्तीलाल माली, कोषाध्यक्ष पारसमल कोठारी, सहकोषाध्यक्ष गिरीश शर्मा, पूर्व सरपंच मथुरा भाटी, सूरज विश्वकर्मा, गणेश गर्ग, मांगीलाल भाटी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।