राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन की कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन,सुमेरपुर नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार को किया जिला महामंत्री,और योगेश गर्ग को सौंपा मंत्री पद का दायित्व
राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन की कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन,सुमेरपुर नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार को किया जिला महामंत्री,और योगेश गर्ग को सौंपा मंत्री पद का दायित्व
अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
सुमेरपुर ,राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन की जिला शाखा पाली की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को नगर निगम पाली के सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फैडरेशन प्रतिनिधि एवं चुनाव अधिकारी रिछपालसिंह चौधरी के सानिध्य मे आयोजित हु। आयोजित बैठक में फैडरेशन की जिला इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मदनलाल तेजी को जिला अध्यक्ष,और सुमेरपुर नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार को जिला महामंत्री,योगेश गर्ग को मंत्री के रूप में चुना गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। चुनाव अधिकारी रिछपालसिंह चौधरी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मज़बूत और कर्मचारीयो के हितों की रक्षा के लिए सरि य भूमिका निभाने का आह्वान किया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल तेजी ने मौजूद सभी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं के हित में उनके समाधान और अधिकारों की रक्षा हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।