विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर दी विधिक जानकारी

Oplus_16908288

पाली। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्री विक्रम सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली के मार्गदर्शन में माननीय रालसा द्वारा जारी एक्शन प्लान अनुसार विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर विभिन्न अधिकार मित्रों श्री मांगीलाल तंवर, श्री महेंद्र सिंह दहिया तथा श्री पोकर राम द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें पीएलवी द्वारा बताया कि विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस जिसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरणों के कार्य के बारे में जागरूकता बढाना तथा सरकारों और व्यक्तियों को उनके प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन लोगों को एकजुट करता है जो न केवल न्याय का समर्थन करना चाहते हैं और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देना चाहते हैं, बल्कि उन अपराधों को रोकने में भी मदद करते हैं जो दुनिया की शांति, सुरक्षा और कल्याण के लिए चुनौती बनते हैं। इसके साथ ही नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाइन 15100, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, पॉश एक्ट, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही विभिन्न तालुका स्तर पर भी उक्त दिवस की महत्वता को बताते हुए अधिकाधिक संख्या में आमजन को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *