पाली में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनोखी मिसाल कायम करते हुवे सहायक निदेशक सौरभ सिंगारिया ने रिटायर्ड कर्मचारी को सरकारी कार से खुद चलाते हुवे उनके घर तक विदा कर किया।
बता दे कि पाली सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में कार्यरत कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के दौरान शुक्रवार को एक अनमोल लम्हा देखे को मिला। मौका था सूचना एवम जनसम्पर्क विभाग के एक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति का विदाई सामोरह के दौरान जब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सौरभ सिंगारिया स्वयं गाड़ी ड्राइव कर सेवानिवृत्त कर्मचारी नरपतसिंह को घर तक विदा करने पहुंचे तो नरपत सिंह व उनके परिवार के लोग भावुक हो गए। अमूमन सरकारी कर्मचारियों के विदाई समारोह तो हर विभाग अपनी तरह मनाता है और सरकारी गाड़ी से विदा तो करते है लेकिन अधिकारी जब खुद ड्राइवर बन कर्मचारी को घर तक विदा करे ऐसा पहली बार देखने को मिला। दरअसल शुक्रवार को जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय पाली में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत नरपतसिंह को शुक्रवार को 60 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर कार्यालय अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा भावपूर्ण सेवानिवृत्ति
विदाई दी गई। नरपतसिंह ने जनसम्पर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग पाली के सहायक निदेशक सौरभ सिंगारिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नरपतसिंह की निष्ठापूर्ण कार्यशैली, ईमानदारी तथा कार्यालय समय के प्रति अनुशासित रहने की सराहना की।उन्होंने कहा कि उनका तीन दशक का सेवाकाल विभाग के लिए प्रेरणादायी रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक नरेन्द्रसिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संचालन किया।
कार्यक्रम में पाली मीडिया क्लब के अध्यक्ष शेखर राठौड़ सहित ओम चतुर्वेदी, जितेन्द्र कच्छवाह, भारत भूषण जोशी, रविन्द्र सोनी, सिकन्दर खां, शरद भाटी, मनीष, जितेन्द्र पारसवानी उपस्थित रहे। साथ ही जनसम्पर्क कार्यालय के सूचना सहायक युगल किशोर, कनिष्ठ सहायक जगदीश मीणा, हेमन्त कुमावत, कपिल शर्मा, गजेन्द्रसिंह तथा श्रीमती जीवीदेवी सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सहायक निदेशक सिंगारिया ने सरकारी गाड़ी खुद ड्राइव कर दी कर्मचारी को विदाई, यादगार पल देख रिटायर्ड कर्मचारी हुवे भावुक,,,,
