पाली।पतंग की डोर से 5 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, गाल पर आए 14 टांके

पाली। जिले के मणिनगर क्षेत्र स्थित आई माता वडेर मंदिर के निकट एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
रोहित पुत्र देवाराम, जाति बंजारा, उम्र 5 वर्ष, निवासी राईको की ढाणी, मणिनगर पाली, अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर आगे बैठकर फल-फ्रूट खरीदने जा रहा था।


इसी दौरान अचानक एक पतंग कटकर युवक की मोटरसाइकिल के सामने आ गई। चीनी मांझे की चपेट में आने से बालक के गाल पर गंभीर कट लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बालक को गंभीर अवस्था में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे के गाल पर 14 टांके लगाए गए। फिलहाल बालक का इलाज जारी है।


इस घटना ने एक बार फिर चीनी मांझे की खतरनाक समस्या को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंधित मांझे पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि मासूमों की जान बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *