अपना घर का सपना साकार करेगा बीसीएम, बीसीएम टाउनशिप में 11 विला निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

पाली | शहर के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में सोजत स्थित बीसीएम टाउनशिप में बीसीएम कंपनी द्वारा प्रस्तावित 11 आधुनिक विला के निर्माण को लेकर भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में संतो का समागम रहा, ओर उनके आशीर्वाद से पूजन किया गया। बीसीएम टाउनशिप कुल 360 प्लॉट की एक सुव्यवस्थित एवं विकसित कॉलोनी है, जो शहरवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करने का प्रतीक बनती जा रही है। इस आयोजन में बीसीएम ग्रुप के डायरेक्टर मगराज जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीसीएम कंपनी के सोजत ब्रांच मैनेजर बंकट मालवीय ने बताया कि प्रस्तावित विला आधुनिक सुविधाओं, सुनियोजित संरचना एवं बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखकर निर्मित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर कॉलोनीवासियों एवं आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी चेतन गिरी महाराज, अर्जुनदास महाराज, पाली माली जिलाध्यक्ष ताराचंद सैनी, हनुवंतसिंह भैसाणा (सरपंच) मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *