NSUI पाली में उत्साह का माहौल, जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पाली पहुँचे राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा

Oplus_16908288

पाली।NSUI के संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा के NSUI पाली जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार पाली आगमन पर संगठन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पाली NSUI के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व छात्रसंघ जिला संयोजक विकास राठौड़ ने बताया कि राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा लंबे समय से NSUI के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करते आए हैं। जयपुर से लेकर दिल्ली तक उन्होंने संगठन को मजबूती देने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से पाली NSUI को नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व मिला है।
NSUI छात्रनेता नरेश चौधरी ने कहा कि जाखोड़ा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पूरे पाली NSUI में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बांगड़ कॉलेज परिसर में सभी NSUI साथियों ने मिलकर उनका जोशीला स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और संगठन के प्रति नई उमंग देखने को मिली।
इस मौके पर राहुल भाटी, जयेश चौहान, भावेश माली, पूनम सिंह राठौड़, कुलदीप, रोहित, इरफान बिट्टू, अजय, अतुल, नरेश डामिड़, ऋतिक बंजारा, महेश वागोरिया, गौतम, साबिर सहित अनेक NSUI छात्रनेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *