पाली 17 मार्च। सामाजिक संस्था फेयर विजन फाउंडेशन की ओर से महिला उत्थान क्षैत्र मे अनुकरणीय कार्य करने पर पाली निवासी मदन जांगिड को जोधपुर स्थित एक निजि होटल मे राष्ट्र सेवा सम्मान से नवाजा गया।
संस्था के संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि सामाजिक संस्था से जुडे जांगिड द्वारा वर्ष पर्यन्त महिला उत्थान मे विभिन्न गतिविधियो को आयोजन कर महिला कल्याण के क्षैत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने पर उनका प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए राष्ट्र सेवा सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर गिरीराज सोनी,दिलीप सिंह,राहुल वर्मा,दीपिका सोलंकी,रीना रेणु,दिव्या सक्सेना, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र सेवा सम्मान से नवाजा जांगिड को महिला सशक्तिकरण मे सक्रिय भागीदारी पर मिला सम्मान
