पाली,, कांग्रेस (खेल कूद प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद पठान जन्मदिवस के उपलक्ष में मुकेश बारोलिया जी जिलाध्यक्ष पाली कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के नेत्रत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एव युवा साथियों ने सुमेरपुर विधानसभा में गुन्दोंज स्थित रोहिणी माता गौ शाला में गौ माता को गुड खिलाकर उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया बनाया। साथ ही उनके स्वास्थ्य केजी कामना की। इससे पूर्व उन्होंने केक काटा काटते हुवे गरीब बच्चों को खाना खिलाया। बारोलिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी का आज जन्मदिन है ये हमारे लिए खुशी की बात है, इस मौके पर हम सभी ने मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे गोशाला जाकर हम सभी ने बेजुबान गायों को गुड ओर चारा खिलाते हुवे उनके जन्मदिन को यादगार बनाने की कोशिश की। साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि उनके द्वारा खेल के प्रति बच्चों ओर युवाओं को जागृत करने के साथ उनको खेल के अवसर प्रदान करना करना है जो हमे जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको हम बेखूबी से निभायेंगे। कार्यकम में प्रमोद बारोलिया, हरि प्रसाद मीना मंडल अध्यक्ष, हनुमंत सिंह,प्रकाश चौधरी,विक्रम जोशी, अनिल कुमार, छेनाराम, कुलदीप सिंह, मोहित कुमार, आदि युवा साथी उपस्थित रहे।
बारोलिया के नेतृत्व में आमीन पठान के जन्मदिन पर गो माता को गुड एव चारा खिलाकर मनाया जन्मदिन,,
