गुरुद्वय जन्मजयंती पर सप्त दिवसीय कार्यक्रम, दूसरे दिन तप-त्याग, सेवा एवं गुणगान दिवस मनाया

पाली। श्री मरुधर केसरी मित्र मंडल की ओर से गुरुद्वय जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सप्त दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन को तप-त्याग, सेवा एवं गुणगान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम संघ के सानिध्य में आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मरुधरा भूषण पूज्य प्रवर्तक श्री सुकन मुनि जी, उप प्रवर्तक श्री अमृत मुनि जी म.सा., युवा प्रणेता श्री महेश मुनि जी म.सा., श्री अखिलेश मुनि जी महाराज, डॉ. वरुण मुनि जी म.सा. तथा महासती श्री उमराव कंवर जी, डॉ. प्रीति सुधा जी एवं संयम सुधा जी म.सा. ने गुरु मिश्री की जीवनी एवं उनके तप, त्याग, संयम और सेवा भावना पर प्रकाश डाला।

संतों ने कहा कि श्री मरुधर केसरी जी तप, त्याग और संयम के अनूठे पुजारी थे। वे अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सदैव जनहित के कार्यों के लिए प्रेरणा देते रहे। उन्होंने शिक्षण संस्थान, छात्रावास, पुस्तकालय, स्थानक भवन, चिकित्सालय, गौशाला एवं अन्य सेवा संस्थानों के निर्माण की प्रेरणा दी। श्रमण संघ के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गुरुदेव ने कहा कि गुरु की जयंती मनाना तभी सार्थक है, जब हम उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

गौसेवा एवं सेवा कार्य

कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल की ओर से शिव नंदी गौशाला, राजेंद्र नगर में गौमाता का पूजन कर लापसी का भोग लगाया गया। इसके लाभार्थी सज्जन राज, नितीन कुमार एवं अंकित कुमार गुलेच्छा परिवार रहे।

मंदबुद्धि दिव्यांग सेवा संस्थान, चिमनपुरा तथा मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामसिया में मंडल परिवार की ओर से मीठे भोजन की सेवा की गई।

इस अवसर पर करीब 200 श्रावक-श्राविकाओं ने तीन-तीन सामायिक की। इसके लाभार्थी सोमचंद एवं अरविंद कुमार नाहटा परिवार रहे। प्रवचन प्रभावना के लाभार्थी श्री चैनराज जी की सद्प्रेरणा से विमला देवी, महेंद्र कुमार एवं नरेश कुमार परिवार रहे।

शनिवार को सामूहिक एकासणा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लाभार्थी श्री नेमीचंद जी, विनीत कुमार जी एवं मोक्षिल जी छाजेड़ परिवार हैं।

विशेष जांच शिविर आज

विशेष पाली सेवा मंडल की ओर से शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के लाभार्थी श्री देवीचंद जी एवं श्री पारसमल जी धुंधाड़ा, पाली वाले परिवार हैं।

मंडल के मंत्री सज्जन राज गुलेच्छा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ अध्यक्ष पदम ललवानी, मंत्री प्रकाश कटारिया, महेंद्र जैन, धनपत चोपड़ा, नरेंद्र पंच, शरबत पगारिया, मांगीलाल संचेती, प्रकाश भरकतिया, नेमीचंद छाजेड़, सोमचंद नाहटा, दिलीप कटारिया, पारस चोपड़ा, आनंद कवाड़, मनमोहन गांधी, निहालचंद पालरेचा, ज्ञानचंद पोकरणा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *