“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान”
पाली।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा की कथित वोट चोरी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ रविवार को पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद हकीम भाई ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हिमपाल सिंह देवल और समन्वयक गुलाब सिंह गिरवर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान आम जनता की आवाज है और प्रदेशभर में इसे जनमत संग्रह के तौर पर चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर कराकर उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और जनता अब इसके खिलाफ खड़ी हो चुकी है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियां
इस मौके पर विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, हाजी मेहबूब टी, पीसीसी सदस्य भुराराम सिरवी, प्रकाश सांखला, मदन सिंह जागरवाल, आमीन अली रंगरेज, नीलम बिड़ला, संतोष सिंह बाजवा, मंगलाराम बाडसा, असगर कुरैशी, अहमद घोसी, रघुनाथ सिंह मंडली, तालिब अली, शकील अहमद नागोरी, इकबाल शेख, अजीज लीडर, राजेंद्र घावरी, गोविंद बंजारा, चंद्रकांत मारू, रमेश चावला, कमरुद्दीन पठान, ज़ीशान अली रंगरेज, दिनेश दवे, रफीक चोहान, मांगुसिंह दुदावत, यशपाल सिंह कुमावत, दिलीप ओड, रामचंद्र बुनकर, अमराराम पटेल, अशोक कुमार, हसन भाटी, अनवर सोजत, रफीक अब्बासी, ताराचंद टाक, रमजान सामरिया, फारुख रंगीला, धनराज आर्य, रामलाल रैगर, सलीम एमडी सुरबाला, मकसद अली चुड़ीगर, अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।