व्यास को महिला सशक्ति करण में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान,सभी का जताया आभार,,,,

पाली,,
अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में नूतन पहल महिला संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर संगठन की अध्यक्ष नूतन कपिल मैडम एडिशनल एसपी नरेंद्र देवड़ा डीडी शर्मा , के एम शर्मा द्वारा बांगड़ चिकित्सालय सभागार में समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रियंका व्यास सहित कालिका पेट्रोलियम टीम के महिला कांस्टेबल को सम्मानित किया गया। बता दे कि प्रियंका व्यास नारी शक्ति एवं उसके शस्तीकरण को लेकर हमेशा से ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए उनके अधिकारों की जानकारी देते हुवे पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया है जिसको लेकर हाल ही में उत्कर्ष कार्य करने पर पाली के बांगड़ स्टेडियम मे छाई 26 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। वही महिला दिवस पर सम्मान मिलने पर प्रियंका व्यास ने कहा कि मेरी मेहनत और लगन का फल आज मिला है , इस तरह का सम्मान मिलना आगे ओर भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देता हैं, उसको लेकर में इन सभी का तह दिल से आभार प्रकट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *