पाली। कोतवाली थाना क्षेत्र के सूरजपोल चौराहे बाल्मीकि बस्ती में स्थित एक मकान में बीती देर शाम को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान एक मकान में पर्ची के आधार पर जुआ चल रहा था, जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआ चलाने वाले युवक सहित 18 जनों को पकड़ा।
कोतवाल रविन्द्रसिंह ने खिंची के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सूरजपोल स्थित राजेन्द्र टॉकिज के पास बनी बस्ती में एक कच्चे मकान पर दबिश दी गई, यहां एक मकान में ठाकुर दास नाम का व्यक्ति जुआ चला रहा था, जिसपर पुलिस ने मौके से ठाकुर दास सहित 18 जनों को पकड़ा। जहां जुआघर चल रहा था इस दौरान इन आरोपियों के कब्जे से 94 हजार 500 रुपए जब्त किए गए। पकड़े गए सभी जुवारीयो को पकड़ थाने लेकर गई।
कोतवाली थाना पुलिस की कार्यवाही,,, पर्ची पर जूआ खेल रहे 18 जुआरी पकड़े, 94,500 रुपए किए जब्त,,,,
