सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने भरी हुंकार,, RGHS में बदलाव के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,

पाली | राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में किए जा रहे बदलावों और योजना को कथित रूप से कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। गुरुवार को ‘पाली सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान’ के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्य के अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया।
षड्यंत्र के खिलाफ नारेबाजी संस्थान के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने ढंग से नियमों में बदलाव कर रही है, जो भविष्य में इस जनकल्याणकारी योजना को बंद करने का एक गुप्त एजेंडा हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडीएम को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन केपश्चात,प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री बजरंग सिंह जी को प्रस्तुत किया। ज्ञापन में मांग की गई है कि RGHS के मूल स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए।
दवाइयों और इलाज की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, न कि जटिल। निजी अस्पतालों में आ रही कैशलेस उपचार की बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए। गर्मी पर भारी पड़ा जज्बा
इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि जिले में पड़ रही भीषण और असहनीय गर्मी के बावजूद, पुलिस संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शिवलाल सिंह, ब्रजभूषणसिंह ,सहित कई वरिष्ठ सदस्य दूरदराज के गांवों से सफर तय कर इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने पाली पहुंचे। संस्थान के पदाधिकारियों ने अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी प्रतिकूलपरिस्थितियों में भी संगठन की एकता यह दर्शाती है कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा आगे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *