*झूमे रे* समर कैंप में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया अपना हुनर, विजेताओं का किया सम्मान,,,

पाली शहर के रामदेव रोड जय नगर स्थित एक निजी स्कूल में *RAAC* राजस्थान,आर्ट कल्चर एंड आर्टिस्ट्स प्रमोशन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की ओर से *झूमो रे* समर कैंप में फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त कैंप 16 मई से संचालित किया जा रहा है से जिसमें 450 संभागी भाग ले रहे हैं डांस, सिलाई ,ब्यूटी पार्लर, स्पोकन, इंग्लिश, आर्ट एंड क्राफ्ट ,जूडो कराटे योग आत्मरक्षा, म्यूजिक, मेहंदी, पेंटिंग , आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है
कैंप संचालक श्री दीपक जावा ने बताया कि
फैशन शो प्रतियोगिता के अंतर्गत 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिताओं को बालिका वर्ग किशोरी वर्ग एवं महिला वर्ग में बांटा गया
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आफरीन एवं द्वितीय स्थान गुंजन जाट ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान जानवी जैन एवं द्वितीय स्थान बुशरा ने प्राप्त किया महिला वर्ग में प्रथम स्थान ललिता राजपुरोहित एवं द्वितीय स्थान का अफसीन बानो ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका श्रीमती रीना जवडा,श्रीमती वंदना जैन, श्रीमान जितेंद्र देवपाल, सुश्री निधि जोड़, यशवी चौहान, श्रीमती जानकी कुमारी, श्रीमती संजना शर्मा नंदकिशोर शर्मा ने निभाई । डायरेक्टर राजेंद्र सिंह भाटी की उक्त कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका एवं सहयोग रहा उन्होंने ने भारतीय संस्कृति परिधान प्रदर्शन को भारत की विविधता में एकता का दर्पण बताया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, नरेश पंवार, कैंप की सहसंयोजक सुश्री अनु कुमावत खुशबू बालवंशी , संगीता कुमावत आयुष चौहान, अरुण चौहान, सुश्री हिमानी पटेल, श्रीमती ललिता सुश्री नीलम कुमावत, सुश्री दर्शिता त्रिवेदी श्री दिलीप कुमावत सहित सभी ट्रेनर उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन श्रीमान दीपक जावा एवं नरेश पंवार ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *