शर्मा राजस्थान सेपक टकरा संघ के कोषाध्यक्ष निर्वाचित

पाली,
राजस्थान सेपक टकरा संघ के चुनाव आज जोधपुर के एक निजी होटल में प्रेक्षक महिपाल सिंह निम्बाड़ा की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में पाली के प्रकाश शर्मा के सेपट टकरा सचिव को राजस्थान सेपक टकरा संघ का निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।।प्रकाश शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन पर पाली जिले के खेल जगत में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर ब्रह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष कनिष्क शर्मा व समाजसेवी,जिला ओलंपिक संघ पाली के सचिव राजेश पाटनेचा, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह राठौड़, मांगूसिंह दुदावत, वासुदेव शर्मा, सत्यनारायण सिंह पुनाडिया , प्रवीण जांगिड़, रफीक चौहान, किशन लाल मेवाड़ा, गणपत लाल मेघवाल,किशोर कुमार वाधवानी, हेमशंकर शर्मा सहित संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ राजस्थान में सेपक टकरा खेल के विकास को मिलेगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश में खेल गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *