पाली। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोरधन जोशी ने पाली के समाजसेवी दीपक शर्मा को उनकी समाज के प्रति निष्ठा, सेवा भावना एवं संगठन में सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली को देखते हुए वर्ष 2025 से 2029 तक महासभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि दीपक शर्मा को प्रशासनिक सहयोग, महासभा कार्यालय एवं कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव दीपक शर्मा ने इस नियुक्ति पर महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजबंधुओं ने दीपक शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव बने दीपक शर्मा
