पाली,, केसरिया बालम आवो नी, पधारो म्हारे देस…
सावन की सुहानी फुहारों के बीच जब राजस्थानी परिधानों की खनक और अपणायत का रंग जमा, तो हर कोई देखता ही रह गया।
रेखा सोलंकी ओर उनकी टीम के द्वारा पाली बापू नगर स्थित रोटरी क्लब में सावन उत्सव रॉयल रजवाडी कार्यकम का आयोजन किया गया ।
अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया । सास-बहू और माँ-बेटी ने एक साथ रैंप वॉक कर रिश्तों की खूबसूरती और मज़बूत डोर का संदेश दिया। नन्हीं-मुन्नी बच्चियों ने पारंपरिक राजपूती पोशाक पहनकर घूमर व राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सावन के पवित्र और उल्लासभरे महीने में राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक रिश्तों के स्नेह को समेटे हुए भव्य ‘सावन उत्सव रजवाड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन बेहद धूमधाम से किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा सोलंकी ने की।। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रिश्तों का अनोखा मेल रहा। जहाँ आम तौर पर रैंप वॉक में एकल प्रस्तुतियाँ देखने को मिलती हैं, वहीं इस ‘रजवाड़ी’ उत्सव में माँ-बेटी और सास-बहू ने एक साथ कदमताल करते हुए रैंप वॉक किया। रंग-बिरंगी बंधेज, लहरिया और गोटा-पत्ती से सजी पोशाकों में जब सास और बहू ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मंच पर प्रवेश किया, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इसके साथ ही, कार्यक्रम में पारंपरिक पोशाकों में सजी छोटी-छोटी बच्चियों ने जब राजपूती पोशाक और शीशफूल पहना, तो वे साक्षात मरुधरा की नन्हीं बींदणियाँ लग रही थीं। इन बच्चियों ने राजस्थानी लोकगीतों पर ऐसा घूमर और नृत्य प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।।रेखा सोलंकी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल हमारी समृद्ध राजस्थानी संस्कृति को जीवंत रखते हैं, बल्कि आधुनिकता के दौर में पारिवारिक रिश्तों में मिठास और आत्मीयता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं। जज की भूमिका में मनसा राम सोलंकी, यूट्यूबर लवली राठौड़, डॉक्टर सुमन चौधरी, डॉक्टर कीर्ति, मारवाड़ी क्पल राजेश, प्रियंका बोहरा, धर्मेश पुष्पा रहे तो वही अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानचंद परख, महेंद्र बोहरा, बीसीएम ग्रुप डायरेक्टर मगराज जैन, महेंद्र कवाड़, डॉक्टर महेंद्र सिंह चौधरी, राकेश पूरी, राकेश टांक मौजूद रहे।
पाली से मुकेश राजा की रिपोर्ट,,,
