गुरु द्वय जन्म जयंती के तहत धर्मपुरा गौशाला में गौ पूजन एवं लापसी भोग

पाली, 20 अगस्त। श्री मरुधर केसरी मित्र मंडल एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, पाली के संयुक्त तत्वावधान में गुरु द्वय जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर शेरे राजस्थान पूज्य गुरुदेव श्री रूपचंद जी म.सा. की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर धर्मपुरा गौशाला, केरिया दरवाजा, पाली में गौ पूजन एवं गौ माता को लापसी का भोग अर्पित किया गया।

गौ पूजन एवं लापसी भोग के लाभार्थी श्री जसवंतराजजी, शांतिलालजी, रमेशजी एवं महावीरजी चौपड़ा परिवार (धुंधाड़ा वाला) रहे।

मंडल के मंत्री सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 200 श्रावक-श्राविकाओं ने तीन-तीन सामायिक की। इसकी प्रभावना का लाभ श्रीमती संतोष देवी शांतिलालजी नाबरिया परिवार ने लिया। वहीं सामूहिक आयंबिल के 80 लाभार्थी उगमचंद, मनमोहनचंद, नितेश एवं राकेश गांधी परिवार रहे। प्रवचन प्रभावना गुलाब हलवा वालों की ओर से रही।

रघुनाथ स्मृति भवन में आयोजित धार्मिक सभा में गुरुदेव प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज, उप प्रवर्तक अमृत मुनि महाराज, महेश मुनि जी एवं डॉ. वरुण मुनि ने गुरुदेव रूप मुनि की पुण्यतिथि पर व्याख्यान दिया तथा उनके जीवन एवं तप-त्याग पर विस्तृत प्रकाश डाला। महासती उमराव कंवर महाराज, साध्वी प्रीति सुधा एवं साध्वी स्वयं ज्योति ने भी प्रवचन दिए।

इस अवसर पर मंत्री प्रकाश कटारिया एवं अध्यक्ष पदमचंद ललवानी ने भी गुरुदेव के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल के धनपत चोपड़ा, नरेंद्र पंच, शरबत पगारिया, मांगीलाल संचेती, आनंद कवाड़, सोमचंद नाहटा, देवीचंद सालेचा, पारस चौपड़ा, लखपतराज सिंघवी, प्रकाश भरकक्तिया, दिलीप कटारिया, प्रकाश सुराणा सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *