पाली बेसबॉल ने 501 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया दीपोत्सव, लगातार 11 वर्षों से निभा रहे परंपरा

पाली। पाली बेसबॉल की ओर से बुधवार को सुल्तान स्कूल खेल मैदान में 501 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन लगातार 11 वर्षों से दिवाली से पूर्व किया जा रहा है।

पाली बेसबॉल के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष बेसबॉल खिलाड़ी अपने खेल मैदान के प्रति प्रेम, सम्मान और जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए दीपोत्सव का आयोजन करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 4 नवंबर को आयोजन किया गया।

पाली बेसबॉल की कोषाध्यक्ष हेमलता पटेल ने खिलाड़ियों को दीपोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए खेल मैदान के प्रति उनके समर्पण और भावनात्मक जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश भाटी, राजू पाल एवं किशोर डागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बेसबॉल कोच जया पंवार के योगदान की भी सराहना की गई। वे पूरे वर्ष प्रतिदिन खिलाड़ियों को एकेडमी के खेल मैदान में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती हैं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के खेल कौशल का विकास हो रहा है और वे शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय बने रह रहे हैं।

कार्यक्रम में हनीफ खत्री, हरप्रीत सिंह, सीनियर नेशनल खिलाड़ी जया पंवार, रजतपाल सहित जूनियर खिलाड़ी शिवानी एवं दिव्या तथा सदस्य नलिनी, मनमीत, नीलकमल, उषा बंजारा, भूमि, प्रतीक्षा, परी, अनुष्का, प्रेमलता, महिपाल, आर्यन, आदित्य, युवराज, मुकेश एवं मनवीर सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेल मैदान को अपनी कर्मभूमि मानकर उसके प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना को मजबूत करने वाला यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए उत्साह, एकता और खेल भावना का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *